Tuesday, March 19, 2013

डा. कदीर लिखते हैं पाकिस्तान में


 डा. कदीर लिखते हैं पाकिस्तान में

  1. ‎50 प्रतिशत से अधिक विवाह चचेरे भाई-बहन में,
  2. पाकिस्तान में 82 प्रतिशत युगल भाई-बहन के रिश्ते वाले, 
  3. पाकिस्तान में लगभग 82 प्रतिशत युगल भाई- बहन के रिश्ते वाले हैं।
  4. 7 प्रतिशत खूनी रिश्तेदार हैं। यानी पति और पत्नी का खून एक ही समूह का होता है। 


दुनिया में अनेक ऐसे देश हैं जहां चचेरे भाई-बहन के बीच विवाह पर प्रतिबंध है। यदि ऐसा होता है तो सरकार उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करती है। निकटवर्ती विवाह में 20 प्रतिशत बालक किसी न किसी रोग से ग्रसित रहते हैं। प्रोफेसर असमल खान की जांच-पड़ताल ने बताया है कि 44 प्रतिशत रोगी चचेरे भाई-बहन की संतानें थीं।

इंग्लैंड में बसने वाले पाकिस्तानी परिवारों के सम्बंध में अत्यंत चिंताजनक बातें लिखी गई हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तानी परिवारों में 50 प्रतिशत से अधिक विवाह चचेरे भाई-बहन में होते हैं। उनके बालक सामान्यत: अन्य नागरिकों की तुलना में दस गुना अधिक बीमारियों से पीड़ित होते हैं। इनमें बच्चों की मृत्यु दर भी बहुत अधिक होती है। मां के गर्भ में मर जाने वाले बच्चे भी यहां अधिंक देखे जाते हैं। जन्म से ही बच्चे विकलांग होते हैं। यहां गर्भपात की घटनाएं अधिक घटती हैं। अधिकतर बीमार बच्चे पांच वर्ष की आयु होने तक दम तोड़ देते हैं। चौंका देने वाली इस रपट में यह बात भी सामने आई है कि लगभग 700 बच्चे हर साल इंग्लैंड में खानदानी शादियों के कारण खतरनाक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।

अंत में डा. कदीर लिखते हैं कि इसके बावजूद हम अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं कर रहे हैं और अपनी गलतियों के कारण एक बीमार और पंगु पाकिस्तान को जन्म दे रहे हैं।

पाठकों को यह बता दें कि भारत में आज भी अनेक गौत्रों को छोड़कर ही लड़के- लड़की का रिश्ता तय किया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Paid मीडिया का रोल

क्या मोदी सरकार पिछली यूपीए सरकार की तुलना में मीडिया को अपने वश में ज्यादा कर रही हैं? . यह गलत धारणा पेड मीडिया द्वारा ही फैलाई गयी है ...