Saturday, March 23, 2013

अब समय आ गया है कि हमें भाजपा या एन डी ए में से एक को चुनना होगा

अब समय आ गया है कि हमें भाजपा या एन डी ए में से एक को चुनना होगा

क्या आपको याद है जब मुबारक अली के बेटे और नेहरु के भाई जिन्ना की मजार पर जिन्ना चालीसा पढ़ के रथयात्री जी उर्फ़ लौह पुरुष वापस इसी देश में आ गए थे
तब हम संघियों ने उनको कितना... गरियाया था.
लेकिन वे तो ठहरे लौह पुरुष
अपनी लोहे की जीभ को वापस क्यों मोड़ें
उलटे कहने लगे
..."भाजपा को आर एस एस पर निर्भरता छोड़ के अपना कैडर खड़ा करना चाहिए...."

आप हम उनकी धमकी भूल गए मगर वे घुन की तरह इस भाजपा को कुतर कुतर के खाने में लगे रहे
तब उन्होंने जिन्ना खड़ा किया था अब बवाल मचा
अब उन्होंने एन डी ए नाम का नया जिन्न खड़ा कर दिया है ..
केवल उन नेताओं को नीचा दिखाने के लिए जिन्होंने उनको जिन्ना चालीसा पढने पर गरियाया था.

अब यही एन डी ए भाजपा को लील रहा है..
जिन जिन राज्यों में इसने क्षेत्रीय दलों को सहारा दिया वहां रथयात्री गैंग के लोगों ने भाजपा के कद्दावर नेताओं को साइड कर दिया और भाजपा को नष्ट कर दिया

देखिये...
दिल्ली...मदन लाल खुराना और साहब सिंह साफ़... शीला की जवानी बुलंदी पर.... भाजपा साफ़...
यू पी... कल्याण सिंह साफ़...मायावती को एन डी ए ने सपोर्ट किया.. मायावती बम बम ...भाजपा साफ़..
बिहार... नितीश नक्सलाईट चकाचक...भाजपा साफ़...
ओड़िसा... बीजू जनता दल आगे ...भाजपा साफ़
असम...असम गण परिषद् आगे...भाजपा साफ़...
झारखण्ड... शिबू सोरेन जैसे हंडिया बाज आगे.. झामुमो...भाजपा साफ़...
बंगाल...मोमता बहन को गठबंधन में रखा.. अब वह आगे...भाजपा साफ़
तमिलनाडु...जयललिता को गठबंधन में रखा...अन्नाद्रमुक आगे...भाजपा साफ़..
आंध्र... तेलुगुदेशम को साथ रखा... चंद्रबाबू आगे.. भाजपा साफ़...
पंजाब...शिरोमणि आगे. .भाजपा साफ़...

अब जरा इनकी गन्दी राजनीति भी देखिये.. जो भाजपा के नाम पर एन डी ए नाम की पार्टी बना के दिल्ली में बैठे हैं

ये लोग राजस्थान में वसुंधरा राजे को परेशान करते हैं
ये उमा भारती को मध्य प्रदेश में नीचा दिखाते हैं
ये कल्याण सिंह जैसे वीर को यू पी में नीचा दिखाते हैं
ये खंडूरी जी जैसे ईमानदार नेता को उत्तराखंड में नीचा दिखाते हैं
ये लोग कर्णाटक में येद्दियुरप्पा को झूठे मुकदमों में फंसवाते हैं

और अब ये न...मो... (नरेन्द्र मोदी) को आगे आने नहीं देना चाहते...
यह जानते हुए भी कि अगर २०१४ का चुनाव यू पी ए जीत गया तो इस देश में २०१९ के पहले दो चार विभाजन और हो जायेंगे..!!

आखिर ये लोग जो भाजपा के मुख्यालय में बैठ के अपनी अलग दुकान चला रहे हैं... जो एक मुखिया का चुनाव भी नहीं जीत सकते ...
जो एक नयी पार्टी एन डी ए... नॉन-सेन्स ड्रामेबाज एलाइयेन्स ...चला रहे हैं...
उसकी हम लोगों को क्या जरूरत...!!

क्या ऐसी भाजपा इस देश की करोड़ों आँखों में पल रहे हिन्दुराष्ट्र के सपने को पूरा कर पायेगी...

सोचिये जरा....!!

No comments:

Post a Comment

Paid मीडिया का रोल

क्या मोदी सरकार पिछली यूपीए सरकार की तुलना में मीडिया को अपने वश में ज्यादा कर रही हैं? . यह गलत धारणा पेड मीडिया द्वारा ही फैलाई गयी है ...