Thursday, June 6, 2013

*मोटापा घटाने के लिए कुछ छोटे-छोटे टिप्स*

*मोटापा घटाने के लिए कुछ छोटे-छोटे टिप्स*

जब मोटापा बहुत अधिक बढ़ जाता है तो उसे घटाने के लिए अधिकांश लोग घंटो पसीना बहाते
रहते हैं। जबकि मोटापा घटाने के लिए सिर्फ भोजन शैली में सुधार जरूरी है। कुछ प्राकृतिक चीजे
ऐसी हैं जिनके सेवन से वजन नियंत्रित रहता है।आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछऐसी छोटे-छोटे
नुस्खे जिनसे आप बहुत जल्दी अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल कर पाएंगे।

- शराब और दूध निर्मित पदार्थ का उपयोग न करें।

- अदरक को व नींबु को काटकर दोनों पानी में ऊबालें ठंडा कर पीएं।

- रोज 750 ग्राम फल और सब्जी का उपयोग करें।

- ज्यादा कर्बोहाइड्रेट वाली वस्तुओं का परहेज करें। शक्कर,आलू,और चावल में अधिककार्बोहाईड्रेट होता है। ये
चर्बी बढ़ाते हैं।

- केवल गेहूं के आटे की रोटी की बजाय गेहूं सोयाबीन,चने के मिश्रित आटे की रोटी ज्यादा फायदेमंद है।

- भोजन मे ज्यादा रेशे वाले पदार्थ शामिल करें। हरी सब्जियों ,फलों में अधिक रेशा होता है।

- फलों को छिलके सहित खाएं। आलू का छिलका न निकालें।

- चम्मच शहद आधा चम्मच नींबू का रस गरम जल में मिलाकर लेते रहने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी नष्ट
होती है। यह दिन में 3 बार लेना चाहिए।

- पत्ता गोभी में चर्बी घटाने के गुण होते हैं। इससे शरीर का मेटाबोलिज्म ताकतवर बनता है।

- पुदीना रस एक चम्मच 2 चम्मच शहद में मिलाकरलेते रहने से मोटापा कम होता है।

- सुबह उठतेही 250 ग्राम टमाटर का रस 2-3महीने तक पीने से शरीर की वसा में कमी होती है।

- गाजर का रस मोटापा कम करने में उपयोगी है। करीब 300 ग्राम गाजर का रस दिन में किसी भी समय लें।

- दिन भर में कम से कम 20 गिलास पानी पीएं।

- कम कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों का उपयोग करें।

- नींबू, जामफल, अंगूर, सेवफल, खरबूज, जामुन, पपीता आम, संतरा, पाइनेपल, टमाटर, तरबूज, स्ट्राबेरी आदि को भोजन में शामिल करें।

- पत्ता गोभी, फूल गोभी, ब्रोकोली, प्याज, मूली , पालक, शलजम, सौंफ, लहसुन आदि का ज्यादा सेवन करें।

- कम नमक,कम शकर आदि का उपयोग करें

No comments:

Post a Comment

Paid मीडिया का रोल

क्या मोदी सरकार पिछली यूपीए सरकार की तुलना में मीडिया को अपने वश में ज्यादा कर रही हैं? . यह गलत धारणा पेड मीडिया द्वारा ही फैलाई गयी है ...